
सोणा दरबार तेरा श्याम
आये सवाली तेरे द्वार,
उनकी ना होती कभी हार,
भक्तो की सुनले पुकार,
सोणा दरबार तेरा,
सौणा दरबार,
लखदातार तेरा,
दुनिया के आगे,
बहुत बार रोया,
पापों की गठरी को,
अब तक है ढोया,
थाम लो अब मेरा हाथ,
कृपा की करो बरसात,
श्याम प्रभु का देखा,
अद्भुत नजार,
गिद्ध अजामिल,
गज को है तारा,
मुझको भी तारो दीनानाथ,
मेरी भी रखलो बात,
सारा जगत है,
तेरा दीवाना,
चरणों मे मुझको भी,
दे दो ठिकाना,
नैया है मेरी मझधार,
बनके खिवैया करो पार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





