
हाथ में डमरू, पैरों में घुंघरू
धुन - हाथ खड़कालां, पैरों में घुंघरू,
भोले बाबा नाचें ॥
भोले, बाबा नाचें, गौरा मां के आगे ॥
हो के, दीवाने, बड़े मस्ताने,
हो, हाथ में डमरू...
तेरे, डमरू पे, लगा है फीता,
पियाला, भंग का, भोले ने भर के पीता ॥
तेरे, डमरू की, लाल-लाल गानी,
सारी, दुनिया है, भोले की दीवानी ॥
तेरे, डमरू की, मीठी-मीठी तान रे,
दर्शन, भोले के, तड़पे जिंद-जान रे ॥
तेरे, डमरू पे, सोने की मेखें,
सूरत, भोले की, मैं रज-रज देखूं ॥
तेरा, डमरू है, जहां-जहां बजता,
भक्तों, का है, मेला वहां लगता ॥
तेरा, डमरू है, डम-डम बजता,
गेर, चौरासी वाले, भक्तों के काटता ॥
जब, डमरू को, भोला है बजाता,
आप, नाचता और, सबको नचाता ॥
हर हर महादेव
लेखक/
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



