
हनुमत जय बजरंगबली,
आपका नाम जपा है जिसने,
विपदा उसकी टली,
पवनसुत जय बजरंगबली।।
आपसे बढ़कर कौन है ज्ञानी,
आपसे बढ़कर कौन है दानी,
सारी सिद्धियाँ पास आपके,
भूत प्रेत सब दास आपके,
इसीलिए तो आपकी चर्चा,
होती गली गली,
जय बजरंगबली,
सियाराम के आप दुलारे,
सब देवों में आप है प्यारे,
आप पिता है आप ही माता,
हर प्राणी से आपका नाता,
सारे जग में हर एक मन में,
आपकी ज्योति जली,
दुखियों के दुःख हरने वाले,
खाली झोली भरने वाले,
प्रभु आप है दया के सागर,
आपका मन करुणा का गागर,
दृष्टि आपकी जिसपे पड़ी है,
नवनिधि उसको मिली,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


