
हमने भरोसा कर लिया
हमने भरोसा कर लिया सरकार श्याम का,
सरकार श्याम का सरकार श्याम का,
लगता है प्यारा हमको तो दरबार श्याम का,
हमको तो श्याम प्यारे ने अपना बना लिया ॥
अपना बनाया अपना बनाया अपना बना लिया,
दीवाना बन चूका अब संसार श्याम का,
जो दर पे आ गया कमी उसको नहीं रही ॥
उसको नहीं उसको नहीं उसको नहीं,
जी भर के उसने पा लिया ऍह प्यार श्याम का,
करके भरोसा श्याम का मीरा ने विष पिया ॥
मीरा ने मीरा ने मीरा ने विष पिया,
प्याले में विष के कर लिया दीदार श्याम का,
जब नाव डूबने लगी मझधार में मेरी ॥
मजधार में मजधार में मझधार मेरी,
तब नाम काम आ गया दिलदार श्याम का ,
अपनी तो श्याम सरकार से विनती है बस यही ॥
विनती यही विनती यही विनती है बस यही,
होता रहे यही सदा अवतार श्याम का,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


