
हमारा प्रेम पुराना है हम तो श्याम से मिलने आये
Hamaara Prem Puraana Hai Ham To Shyaam Se Milane Aaye lyrics
हमारा प्रेम पुराना है हम तो श्याम से मिलने आये
श्याम से मिलने आये हम श्याम से मिलने आये
हमारा सेठ पुराना है हम तो श्याम से मिलने आये
फागुन महीना आता पग में घुँघरू से बंध जाते
माने ना ये मन मतवाला खुद को रोक ना पाते
मेला एक बहाना है हम तो श्याम से मिलने आये
हमारा सेठ पुराना है...........
जब भी इनको याद करे कभी ना देर लगाता
याद बाद में करतें हैं ये उससे पहले आता
इनसे प्रेम बढ़ाना है हम तो श्याम से मिलने आये
श्याम का ये परिवार बड़ा है हम भी इसके अंग है
कोई नहीं पराया सारे एक दूजे के संग है
हमारा एक घराना है हम तो श्याम से मिलने आये
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




