
हमारे दो ही रिश्तेदार
हमारे दो ही रिश्तेदार,
एक हमारी राधा रानी ।
दूजे बांके बिहारी सरकार,
सेठ हमारे बांके बिहारी,
सेठानी वृशभानु दुलारी ।
जो कोई जपता राधे राधे,
वो हो जाये भव से पार ।।
ममतामयी है राधिका रानी,
हर बात श्याम ने इनकी मानी ।
राधा नाम की जड़ी बूटी से,
होते यहां उपचार ।।
न कोई चिंता न कोई टेंशन,
राधा नाम है दिल मे मेंशन ।
भरी सभा मे कह सकते है,
आई लव यू सरकार ।।
चाहे जो आनन्द में रहना,
मान लो कनिष्क का कहा ।
हर पल है आनन्द बरसता,
अनोखा है ये दरबार ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
