
हम गरीबों की सुनलो कहानी,
राधा रानी हमारी महारानी।-२
राधा रानी, हमारी महारानी,
राधा रानी, हमारी महारानी ॥-३
चैन चित्त पे तरस फिर ना आए,
तुमको पाने को जी अकुलाए ।
सारे बृज की हो तुम ठकुरानी-२
दर्द मेरा नहीं कोई जाने,
मेरे अपने हुए हैं बेगाने।-२
दुखड़ों से भरी जिंदगानी,
मेरे जीवन की अंतिम घडी हो,
श्री राधा मेरे संग खड़ी हो ।-२
तब सफल हो मेरी जिंदगानी,
जय राधे..राधे..-४
तेरे दास का है यही कहना,
तेरे चरणो में ही मुझको रहना ।
तेरे बल की है यह अभिमानी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

