
हम तेरे ही गुण गातें हैं, चरणों में सीस झुकाते हैं,
तेरी जयकार मनाते हैं जय जय अम्बे जय जगदम्बें,
जय दुर्गा आदि भवानी की,
जय जय शक्ति महरानी की,
जय अभयदान वरदानी की,
जय अष्टभुजी कल्याणी की,
तुम महा तेज हो शक्तिशाली,
तुम ही हो अदभुत बलवाली,
तू रण चण्डी तू महाकाली,
तुम दासों की हो रखवाली,
तुम दुर्गा बन कर तारती हों,
चण्डी बन दुष्ट संहारती हों,
काली रण में तुम ललकारती हो,
सबकी तुम बिगड़ी संवारती हो,
हर दिल में नाम तुम्हारा है,
तेरा ही जग पसारा है,
तुमने ही अपनी शक्ति से,
बलशाली दैत्य को मारा है,
ब्रह्मा विष्णु महादेव बड़े,
तेरे दर पर कर जोड़ खड़े,
वर पाने को चरणों में पड़े,
शक्ति पा जा दैत्यों से लड़े,
हर विधा का है ज्ञान तुझे,
अपनी शक्ति पर मान तुझे,
हर इक की है पहचान तुझे,
हर दास का माता ध्यान तुझे,
ब्रह्मा जब दर पर आते हैं,
वेदों का पाठ सुनाते हैं,
विष्णु जी चंवर झुलाते है,
शिव शम्भु नाद बजाते है,
तू भद्रकाली है कहलाई,
तू पार्वती बन कर आई,
दुनिया का पालन करने को,
तू आदि शक्ति है महामाई,
भूखों को अन्न खिलाये तू,
भक्तों के कष्ट मिटाये तू,
तू दयावान दाती है तू,
हर मन की आस पुजाये तू,
निर्धन के तुम भण्डार भरे,
तुम पतितों का उद्धार करे,
तुम अपनी भक्ति दे करके,
भव सागर से भी पार करे,
है त्रिलोकी में माँ वास तेरा,
हर जीव है मैय्या दास तेरा,
गुण गाता जमीं आकाश तेरा,
हमको भी है विश्वास तेरा,
दुनियां के कष्ट मिटा माता,
हर एक की आस बुझा माता,
हम और नहीं कुछ चाहते हैं,
बस अपना दास बना माता,
तू दया करे तो मान भी हो,
दुनिया की कुछ पहचान भी हो,
भक्ति से पैदा ज्ञान भी हो,
तू कृपा करे कल्याण भी हो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




