
सुनलो दुनिया वालो,
सीना ठोक के कहने वाले है,
हम राम जी वाले है,
सियाराम वाले है,
पत्थर सारे कट ही चुके है,
मंदिर भी बन जाएगा,
राम भूमि पे राम राज का,
राम ध्वजा फहराएगा,
लहराने वाले है,
भगवा लहराने वालें है,
कार सेवको का सपना,
अब पूरा होने वाला है,
सदियों की मेहनत का फल,
अब जाकर मिलने वाला है,
बनवाने वाले है,
मंदिर बनवाने वाले है,
जो राम नहीं बोला करते,
क्या रखा उनके जीने में,
‘लक्की’ तो बजरंगी है,
श्री राम मिलेंगे सीने में,
हम गाने वाले है,
राम धून गाने वाले है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


