
हम श्याम दीवाने हैं ये शान से कहते हैं
हम श्याम दीवाने हैं,
ये शान से कहते हैं,
दिन रात साँवरे की,
मस्ती में ही रहते हैं।
मिल जाये कोई प्रेमी,
ना हैलो ना हाय.....-2
बाबा का नाम लेके,
जय श्याम जी कहते हैं,
जब संग साँवरा है,
किस बात की चिंता है....-2
खुशियाँ और ग़म सारे,
हँसते हुए सहते हैं,
कोई पूछे पता हम से,
क्या ठोर ठिकाना है....-2
हम अपने साँवरे के,
चरणों में ही रहते हैं,
मेरी जीवन नैया का,
है श्याम खिवैया तू....-2
जब डूबे सब दुनियाँ,
हम शान से बहते हैं,
क्या लेना है दुनियाँ से,
सब शोर शराबा है....-2
मीतू के भजनों में,
हम खोए रहते हैं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




