
हरि नाम सुमरले बन्दे जीवन को सफल बनाले
हरि नाम सुमरले बन्दे,
जीवन को सफल बनाले,
कट जाएंगे सारे बँधन,
गुरू चरणो मे मन को लगाले,
तर्ज – चल प्रेम नगर जाएगा।
पाया है जो नर तन को तू,
क्या नाम तूने कमाया है,
अरे मछरख को हीरा मिला,
माटी मे ही मिलाया है,
तू ने करली मैली चुनरिया,
श्री सतगुरु जी से धुलाले,
अब तक यूँ ही फिरता रहा,
घर वालो की चाहत मे,
यूँ ही गँवा तू ने दिया,
अपना समय नाहक मे,
कोई साथ नही जाजगा,
मतलव के है जग वाले,
जिसने जनम तुझको दिया,
उसको भी तो सुमर प्यारे,
लेते शरण उनको प्रभू,
आजाए जो इनके द्वारे,
तुझ पर भी एक दिन कृपा,
कर देगे नँगली वाले,
– भजन लेखक एवं प्रेषक –
श्री शिवनारायण वर्मा,
मोबा.न.8818932923
वीडियो अभी उपलब्ध नहीं।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


