
हाय रे मेरे प्रियतम मोहना
हाय रे मेरे प्रियतम मोहना, तुझ बिन कहाँ सुख पायें,
हाय रे मेरे प्रियतम मोहना,
तेरी वंशी अंखियाँ नम करे, राधा के मन पर सितम करे,
मन तूँही, आ बहला दे, हम कैसे बहलायें।
सुनके मुरली बेज़ार दिल, मिलने को है बेकरार दिल,
बस रोये, न पल सोये, हम क्या क्या बतलायें,
ये नैना तुमसे उलझ गये, तुम धोका देके सुलझ गये,
हम कैसे, भी तुम जैसे, धोके न कर पायें,
तूँ है तो दिल को चैन है, जो नहीं तो दिल बेचैन है,
तुम आओ, जी समझाओ, हम कैसे सुकूँ पायें,
तेरे चंचल नैना कहर ढहें, मेरे सुन्दर नैना नीर बहें,
अब तूँही, तो बतला दे, व्रज तजके कहाँ जायें,
(गीत रचना- अशोक कुमार खरे)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
