
हारे का सहारा है ये श्याम धणी तो अपनी नैया का किनारा है
हारे का सहारा है,
ये बाबा, हारे का सहारा है,
ये श्याम धणी तो अपनी,
नैया का किनारा है,
तर्ज – हुस्न पहाड़ों का।
शीश का दानी देव निराला,
बाबा लीले घोड़े वाला,
लखदातार ये दीनदयाला,
साथी हमारा है,
ये बाबा, साथी हमारा है,
खाटू में दरबार लगाए,
मोरछड़ी से सुख बरसाए,
बिगड़ी भगत की पल में बनाए,
जादूगारा है,
ये बाबा, जादूगारा है,
जो भी इनकी शरण में आया,
पल में उसको गले से लगाया,
हारे को ‘सोनू’ इसने जिताया,
देवों में न्यारा है,
ये बाबा, देवों में न्यारा है,
स्वर – राजू मेहरा जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

