
हार के भी जो ना हारे,
जीतकर वो जायेगा,
जिसको भरोसा सांवरे का,
श्याम सहारा वो पायेगा,
तर्ज – रोते हुए आते है सब।
जिन्दगी में खुशियां आती,
गम भी आते राहो में,
सिने में विश्वास हो जिनके,
मौत को भरले बाहों में,
काल भी उनका कुछ ना बिगाड़े,
श्याम शरण जो पायेगा,
वक्त बड़ा बलवान है माना,
पल पल रंग बदलता है,
पर प्रेमी संग सांवरे का,
लीला घोडा चलता है,
कैसे भी हालात हो चाहे,
पार वो सबसे पा जायेगा,
सौंप दे नैया श्याम को तेरी,
फिर तुफानो से कह दे,
हिम्मत है गर रस्ता मेरा,
रोक कर तो देख ले,
माझी मेरा जब कन्हैया,
रस्ता भी मिल जायेगा,
हमने देखा है इस दर पे,
आए कितने चले गये,
खुद को सिकन्दर जो समझते,
मुट्ठी में ले खाक गये,
निर्मल मन से जो झुकेगा,
श्याम को वो पायेगा,
स्वर – संजय मित्तल जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

