
हे गजानन आपकी दरकार है,
श्याम प्यारे का सजा दरबार है,
तर्ज – दिल के अरमा।
शुभ घडी आई सुहानी आइये,
रिद्धि सिद्धि साथ अपने लाइये,
आपकी महिमा तो अपरम्पार है,
सबसे पहले आपकी सेवा करे,
चरणों में सर को झुका वंदन करे,
पहनिए फूलों के लाए हार है,
देवताओं का लगा जमघट यहाँ,
ये बताए आप अब तक है कहाँ,
हम सभी को आपका इंतजार है,
श्याम भक्तो की विनय सुन लीजिये,
‘बिन्नू’ की अर्जी है दर्शन दीजिये,
आपसे उत्सव की जय जयकार है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

