
हे दुःख भंजन मारुती नंदन हनुमान जी
हे दुःख भंजन मारुती नंदन,
सुनलो मेरी पुकार,
पवनसुत विनती बारम्बार,
अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता-२,
दुखियो के तुम भाग्य विधाता-२,
सियाराम के काज संवारे-२.
मेरा कर उद्धार,
अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी-२,
तुम पर रीझे अवध बिहारी-२,
भक्ति भाव से ध्याऊँ तोहे-२,
कर दुखो से पार,
जपु निरन्तर नाम तुम्हारा-२,
अब नहीं छोड़ू तेरा द्वारा-२,
राम भक्त मोहे शरण में लीजे-२,
भाव सागर से तार,
इसी तरह के हजारों भजनों को,
सीधे अपने मोबाइल में देखने के लिए,
भजन डायरी एप्प डाउनलोड करे।
भजन डायरी एप्प
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

