
हे नन्द नन्दन तुम्हें मेरा वन्दन,दयाकर दयालु, पलके उघाड़ो,काटो प्रभु मेरे, सब भव बन्धन ।। हे ।।
तर्ज – वो जब याद आये बहुत बहुत ।
नाथ तेरी कृपा में तो चाहूं सदा,भा गयी मन को ये तेरी बांकी अदा,दर्शन प्रभु जी अब तो, आ के दिखा दो,सुनो मेरे दिल का ये, करुणा क्रन्दन ।।
हे नन्द...
१ ।।
तेरी पूजा, भजन मैं नहीं जानता,योग जप तप भी कोई नहीं जानता,अगर, धूप, ज्योति, ना साधन, ना शक्ति,नहीं भोग वस्तु नहीं पास चन्दन ।।
२ ।।
देखलो एकबार, मेरी लेलो खबर,पार हो जाऊँगा, कर दो ऐसी महर से,‘सांवर’ की विनती पे जरा गौर कर,आवो मेरे स्वामी प्यारे यदुनन्दन ।।
३ ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


