
हे राधा रानी किरपा की नजर करदो
हे श्यामा प्यारी किरपा की नजर करदो,
रहू चरणों में बन के मैं चाकर सदा
अपनी भगती का सदा मुझे वर दो
पल पल तेरा दीदार मैं पाऊ,
बेठ के चरणों में गुण तेरे गाऊ,
एसी किरपा से झोली मेरी भर दो
तेरे रंग रंग जाए तन मन,
खिल जाए रोम रोम ये जीवन
एसी करुना की श्यामा बरसात करदो,
भूल के सब तुझमे खो जाऊ
छोड़ के सब तेरा हो जाऊ,
लाडली एसी मुझपे मेहर करदो
स्वास स्वास में नाम हो तेरा
आठो पेहर गुण गान हो तेरा
अपनी प्रीती की ऐसा असर कर दो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

