
हे री माई मेरा खाटू वाला राखे सबकी लाज
हे री माई मेरा खाटू वाला राखे सबकी लाज,
वैर करे न कभी किसी से बिगड़े बनाये काम,
जिस दिन से मैं हुआ श्याम कारी,
बदले है दिन रात मेरे,
हर पल यही मांगू दुआ करता रहा दर के फेरे,
यु ही सजे रहे श्याम की धुन में मेरे कल और आज,
चलके जरा तू देख तो माँ एक वारि मेरे कहे से,
खाली नहीं लौटा कोई भी आके बाबा जी के दर से,
भक्ति भाव की बात जरा सी दुनिया समजे राज,
जब भी कभी दुखयारी दिल की आहे दे मुझे सुनाई,
उस पर मुझे माँ बाबा की सूरत देती वहा पे दिखाई,
कहे बलजीत ये बाबा मेरे सिर का हो गया ताज,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

