
हे लाडली श्यामा कृपा तुम करती रहो
हे लाडली श्यामा,
कृपा तुम करती रहो,
हम तेरे दीवाने है।।
तर्ज – हुस्न पहाड़ों का।
तुम हो दयामयी, करुणामयी हो,
भगतों के, संकट हरती हो,
मेरे लिए तो माँ, सब कुछ तुम्ही हो,
दर पे बुलाओ ना,
की दर्श दिखाओ ना,
तेरे ही दर के माँ, हम है सवाली,
भरती हो भक्तों की, झोलिया खाली,
किरपा करो बरसाने वाली,
आशा ये लाए है,
की बिगड़ी बनाओ ना,
तेरे ही दर पे माँ, कबसे खड़े है,
करदो क्षमा मैया, पापी बड़े है,
दर से तेरे कितने पापी तरे है,
अब यूं रुलाओ ना,
की दरस कराओ ना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
