
हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ,
तीनो लोक में तू ही तू ।
श्रद्धा सुमन मेरा मन बेलपत्री,
जीवन भी अर्पण कर दूँ ।।
जग का स्वामी है तू,
अंतरयामी है तू ।
मेरे जीवन की अनमिट,
कहानी है तू ।।
तेरी शक्ति अपार तेरा पावन है द्वार,
तेरी पूजा ही मेरा जीवन आधार ।
धुल तेरे चरणों की ले कर,
जीवन को साकार किया ।।
मन में है कामना और कुछ जानू ना,
ज़िन्दगी भर करू तेरी आराधना ।
सुख की पहचान दे तू मुझे ज्ञान दे,
प्रेम सब से करूँ ऐसा वरदान दे ।।
तुने दिया बल निर्बल को ।
अज्ञानी को ज्ञान दिया ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

