
हे शेरावाली नजर एक कर दो,
हे मेहरवाली माँ मेहर एक कर दो,
अपने ही रंग में मेरा चोला रंग दो,
हे शेरावाली नजर मुझपे कर दो,
तेरे सिवा ना मुझे कुछ भी भाए,
देखूं जिधर भी नज़र तू ही आए,
मुझको दीवाना कर इस कदर दो,
रूठे भले माँ ये सारा जमाना,
हे जग की मालिक ना तुम रूठ जाना,
सिर पे तू मेरे माँ हाथ धर दो,
दे दो मुझे भीख में अपनी भक्ति,
चढ़ के ना उतरे माँ दो ऐसी मस्ती,
फैलाए कबसे खड़ा झोली भर दो,
सोए जगा दो हे माँ भाग्य मेरे,
गाता रहूं बस भजन मैया तेरे,
राजू को मैया बस इतना वर दो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
