
हे श्याम कोरोना से हम सबको बचा लेना
हे श्याम कोरोना से,
हम सबको बचा लेना,
बचने की राह भगवन,
कोई शीघ्र दिखा देना,
दुनियाँ के झंझटों में,
हम तुमको भूला बैठे,
करुनानिधान पर तुम,
हमको ना भुला देना,
वैश्विक ये महामारी,
घर में है हमें घेरी,
तुम देखते मत रहना,
आ शीघ्र छुड़ा लेना,
यह मानव तन कान्हा,
तेरी कृपा से पाया,
जब अंत समय आये,
अपने में मिला लेना,
रचना आभार: ज्योति नारायण पाठक
वाराणसी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

