
हैप्पी बर्थडे टू यू कृष्णा
कोई बांटे माखन मिश्री,
कोई बांटे लड्डू,
हैप्पी बर्थडे टू यू कृष्णा,
हैप्पी बर्थ डे टू यू,
गली गली में शोर मचा है,
हर तरफ तू ही तू,
हैप्पी बर्थ डे टू यू कृष्णा,
तर्ज – ऐसी मस्ती कहाँ मिलेगी।
मथुरा गोकुल वृंदावन में,
लहर खुशी की आई,
कृष्ण जन्म की मस्ती देखो,
चारों ओर है छाई,
कोई बन गई राधा कोई,
मीरा बांध के घुंघरू,
आज खुशी का नहीं ठिकाना,
जन्मे कृष्ण कन्हैया,
मात यशोदा नंद बाबा संग,
नाचे दाऊ भैया,
झूम रहे है देव भी सारे,
झूमे ब्रह्मा विष्णु,
ये इत्र की बौछार से सारा,
घर आंगन महकाया,
रंग बिरंगे फूलों से तेरा
गजरा है बनवाया,
दूर दूर तक महक रही है,
इन फूलों की खुशबू,
कृष्णा तेरे नाम की मस्ती,
गली मोहल्ले और घरों में,
बांटे लोग बधाई,
जिधर मैं अपनी नजर घुमाऊं,
है उधर तू ही तू,
जन्मअष्टमी का ये दिन है,
कितना सुंदर प्यारा,
इस धरती से उस अंबर तक,
छाया अजब नजारा,
इस ‘राही’ के मन मंदिर में,
बस गया कान्हा तू,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
