
है तीनो लोको में हो रही माँ की जय जय कार
माँ हर इक मन में बस्ती है भगतो पे करे उपकार
हर रोज सुबह माँ के चरणों में सूर्ये देव परनाम करे
करने को माँ पूजा अर्चन चाँद सितारे धाम खड़े
है आठो पेहर लगे दर पे तेरे भगतो की कतार
वो किस्मत वाले होते है जो आते है दरबार
लाल चुनरिया कोई लाया मैया को सजाने को
भेट नारियल कोई लाया चरणों में चडाने को
करेगी मैया हर भगतो के सपनो को साकार
लगा रहे है सारे मिल कर मैया के जय कार
भरे है मटको ममता से दर्शन पाने मैया के
झूम झूम के नाच रहे है सभी दीवाने मैया के
है बाजे ढोल नगाड़े मेरी मैया के दरबार
है स्वगो से भी सुंदर लागे मन को अजीत के
मेरी मैया का दरबार
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




