
होली खेल रहे बांके बिहारी , आज वृन्दावन में
Holi Khel Rahe Baanke Bihaari Aaj Vrindaavan Mein lyrics
होली खेल रहे बांके बिहारी , आज वृन्दावन में,
उनके संग है राधा प्यारी , आज वृन्दावन में ,
दोनों एक दूजे पे, रंग बरसा रहे ,
भक्तो के मन देखो, कैसे हर्षा रहे ,
उनको देख रही दुनिया सारी, आज वृन्दावन में ,
यमुना का किनारा , बड़ा दिलकश नजारा ,
धरती पे स्वर्ग, आज किसने उतारा,
देखो थम गयी सासे हमारी , आज वृंदावन में ,
पूरा बृज धाम आज , रंग में रंगा है ,
रंग गुलाल का, जैसे मैला लगा है ,
देखो उड़ रहा रंग गुलाल , आज वृन्दावन में ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


