
मेरी माँ ज्वाला तू ही तू
जिस, पासे भी देखूं,
जो भी तेरे, दर पे आया ॥
कहे सवालि, तू ही तू...
( तू ही तू, तू ही तू ॥
शेरों वाली, तू ही तू,
माँ ज्वाला, तू ही तू )
अपनी मै को, मार के जो भी,
तेरे, दर पे आया ।
अपनी गोदी, में बिठा तू,
अपना, प्यार लुटाया ॥
भर दी, पल में ही उसकी ।
झोली खाली, तू ही तू...
तेरे दर के, सिवा भवानी,
आस, किसी से रखूँ ना ।
तुझे तक के, झंडों वाली,
और, किसी ओर तकूँ ना ॥
मांगने वाले, लाख करोड़ों ।
बाँटने वाली, तू ही तू...
जिसने अपने, मन मंदिर में,
तेरी, जोत जगाई ।
अष्ट भुजाओं, वाली हर पल,
उसकी, बनी सहाई ॥
मैं चंचल, कमजोर भवानी ।
शक्ति शाली, तू ही तू...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

