
नवाजती है माँ दिल नवाज है तू
तेरे करम से दुनिया सबकी कार साज है तू
उसको कोई क्या मिटाये जिसके सर पे
हाथ हो तेरा और अपने भक्ति सदा रखती लाज है तू
स्वर्ग को छोड़ को धरती पर मात आई है
आज मैया के जागरण की रात आई है
जय माता दी भक्ता जय माता दी बोल
तूने सबको ही दिया है मेरी भोली माँ
कोई खाली ना गया सबकी भरी झोली माँ
महिमा अपार है ये साही दरबार है
भूखे की भूख प्यासे की प्यास
इस माँ ने ही मिटाई है
तेरे दरबार को मैया कभी ना छोडूंगा
मैंने तुझ पे किया भरोसा कभी ना तोडूंगा
चाहे अपना ले मुझे चाहे ठुकरा दे
चरणों में तेरे रहने की अब तो कसम खाई है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

