
Aaja Hare Ke Sahare Lyrics in Hindi and English. आजा हारे के सहारे |
आँखों के आँसू, हर पल पुकारे,
आजा हारे के सहारे…………
गहरी नदी है, तेज़ है धारा,
रात अँधेरी, दूर किनारा,
माँझी बनकर, करके तूँ ही तो,
सबको पार उतारे,
आस की माला, टूट गई है,
शायद किस्मत, रूठ गई है,
ग़ैर हो गए, जो थे अपने,
हम अपनों से हारे,
ऐसा कोई, नज़र न आए,
जो इस दिल को, धीर बँधाए ,
जो देखे थे, सपने मैंने,
चूर हो गए सारे,
देर करो न, कृष्ण कन्हईया,
पार लगा दो, मेरी नईया,
कैसे फ़ूल, खिलेंगे बेधड़क,
यह पतझड़ के मारे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
