
अद्भुत लीला श्रीराम की हो माँ ।।
कौन घड़ी रावण भए , कौन घड़ी श्री राम ,
कौन घड़ी लक्षमण भए, कौन घड़ी हनुमान
।। अद्भुत लीला ।।
सई साँझ रावण भए, आधी रात श्री राम,
भुनसारे लक्षमण भए, दिन उगत हनुमान
काहो करन रावण भए, काहो करन श्री राम,
काहो करन लक्षमण भए, काहे को हनुमान
सीताहरण रावण भए, रावण मारन हनुमान,
शक्ति लगन लक्षमण भए, लंका जारण हनुमान
जय जय जय जगदम्बे माँ, रख लईयो मेरी लाज,
बेगीराम जस गावे, मैया तोरे दरबार
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



