
(*ऐ मालिक तेरे बंदे हम
ऐसे हो हमारे करम
नेकी पर चलें
और बदी से टलें
ताकि हंसते हुये निकले दम
ये अंधेरा घना छा रहा
तेरा इनसान घबरा रहा
हो रहा बेखबर
कुछ न आता नज़र
सुख का सूरज छिपा जा रहा
है तेरी रोशनी में वो दम
जो अमावस को कर दे पूनम
जब ज़ुल्मों का हो सामना
तब तू ही हमें थामना
वो बुराई करे
हम भलाई करे
नहीं बदले की हो भावना
बढ़ उठे प्यार का हर कदम
और मिटे बैर का ये भरम
बड़ा कमज़ोर है आदमी
अभी लाखों हैं इसमें कमी
पर तू जो खड़ा
है दयालू बड़ा
तेरी कृपा से धरती थमी
दिया तूने जो हमको जनम
तू ही झेलेगा हम सबके ग़म
इतनी शक्ति हमें देना दाता
तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो
भगवान मेरी नईया उस पार लगा देना
एक तू ही भरोसा
नेकी की राह
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु
तुम प्रेम हो
सुख करता दुःख हरता कारता विग्नाची
कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं
ओ पालनहारे
करतार जी
ईश्वर का वो सच्चा बंदा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



