
Baba Tere Charno Ki Dhool Jo Mil Jaye
– बाबा तेरे...
भोले तेरे चरणों की,
बाबा तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ बाबा,
तकदीर बदल जाए ।
सुनते हैं तेरी रहमत
दिन रात बरसती है,
एक बूँद जो मिल जाए,
दिल की कली खिल जाए ।
ये मन बड़ा चंचल है
कैसे तेरा भजन करूँ,
जितना इसे समझाऊँ,
उतना ही मचल जाए ।
नजरों से गिराना ना
चाहे लाख सजा देना,
नज़रों से जो गिर जाए,
मुश्किल है संभल पाए ।
भोले इस जीवन में
बस एक तमन्ना है,
तुम सामने हो मेरे,
मेरी दम निकल जाए ।
– लिख देना लिख देना ओ गणपति भजन
– मुझे माफ करना ओम साईं राम भजन
– दुनिया में देव हजारो है ( हनुमान...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

