
Badi Der Bhai Nandlala
– बड़ी देर भई नंदलाला तेरी राह...
बड़ी देर भई नंदलाला,
तेरी राह तके बृजबाला ।
ग्वाल बाल इक इक से पूछे,
कहाँ है मुरली वाला रे,
कोई ना जाए कुञ्ज गलिन में,
तुझ बिन कलियाँ चुनने को ।
तरस रहे हैं…
तरस रहे हैं जमुना के तट,
धुन मुरली की सुनने को ।
अब तो दरस दिखा दे नटखट,
क्यों दुविधा में डाला रे ।
संकट में है आज वो धरती,
जिस पर तूने जनम लिया ।
पूरा कर दे…
पूरा कर दे आज वचन वो,
गीता में जो तूने दिया ।
कोई नहीं है तुझ बिन मोहन,
भारत का रखवाला रे ।
– श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
– तू मन की अति भोरी ओ मैया मोरी
– मुझे माफ करना ओम साईं राम...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

