
– बम लहरी भजन लिरिक्स...
हाथ जोड़ के बोली गवरजा
तीनो लोक बसाए बसती में
आप बसे वीराने में जी
आप बसे वीराने में
अजी राम भजो जी, राम भजो जी
राम भजो जी, राम भजो जी
शिव का वंदन किया करो
अजी शिव का वंदन किया करो जी
बगड़ बम बबम, बबम बम बबम,
बबम बम बबम, बम लहरी
मेरी एक सुनो अंतर्यामी
मेरी एक सुनो भोले स्वामी
मैं तो दासी जनम जनम की
बाली उमर से भक्ति करती
तुम्हें छोड़ के कहीं ना जाऊँ
रात दिवस तेरे चरण दबाऊँ
तुम्हें जो छोडू तो मर जाऊँ
एक सुनो ना मेरे भोलेनाथ जी
एक सुनो ना मेरे दीनानाथ जी
दिनभर मैं तेरी भंग रगडूंगी
भंग रगडू तेरा, रगडू धतूरा
काज करूंगी तेरा पूरा
हुकम बजाऊँ तेरा पूरा
तुझे पिलाऊँ तिरग्नादिया
और जो बच जावे मैं पी लूँगी
जो बच जावे मैं पी लूँगी
अमृत जान समझ पी लूँगी
शरण में ले लो भोलेनाथ जी
मोहे अपनी बना लो दीनानाथ जी
एक सुनो जी पार्वती
मेरी एक सुनो गौरा रानी
इस जंगल में तू क्या पावेगी
कंजरी बन बन मर जावेगी
हाथी चिंघाड़े, शेर दहाड़े
भस्म रमाऊँ, धूनी रमाऊँ
तांडव कर कर डमरू बजाऊँ
गुफ़ा बीच मेरा है डेरा री
अभी समझ जा, हे गौरा री
अभी मान जा, हे गौरा
मेरे भूत की माला गले पड़ी
मेरे खग्गड़ माला गले पड़ी
तू तो देख इसे डर जावेगी
मेरे संग तू क्या पावेगी
कोई अच्छा कुँवर राजा का ढूंढ
कोई रूप कुँवर राजा का ढूंढ
तो रानी बनके बैठ महल
अरी समझ जा, हे गौरा री
हाँ, मान जा, हे गौरा री
बाम बाम शिव शंकर शंभू
महादेव शिव शंकर शंभू
जटाजूट हरी शंकर शंभू
भस्मधारी शिव शंकर शंभू
– कृष्ण भजन
– माटी कहे कुम्हार से तु क्या रौंदे मोय भजन लिरिक्स
– गजानंद गीत
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

