
– बारिशों की छम छम में...
तेरे दर पर आए हैं,
मेहरावाली मेहरा कर दे,
झोलियाँ सबकी भर दे ।
बिजली कड़क रही है,
हम थम के आए है,
कोई बूढी माँ के संग आया,
कोई तनहा हुआ तैयार,
कोई आया भक्तो की टोली में,
कोई पूरा परिवार,
सबकी आँखे देख रही,
कब पहुंचे तेरे द्वार,
हो सबकी आँखे देख रही,
छोटे छोटे बच्चो को,
संग लेकर आए है ।
काली घनघोर घटाओ से,
जम जम कर बरसे पानी,
आगे बढ़ते ही जाना है,
भक्तो ने यही है ठानी,
सबकी आस यही है,
की मिल जाए तेरा प्यार,
हो सबकी आस यही है,
भीगी भीगी पलकों पर,
सपने सजाए है ।
तेरे दर पे आए हैं,
तेरे ऊँचे भवन पे माँ अम्बे,
रहते है लगे मेले,
मीठा फल वो ही पाते है,
जो तकलीफे झेले,
दुःख पाकर ही, सुख मिलता है,
भक्ति का ये सार,
हो दुःख पाकर ही, सुख मिलता है,
मैया तेरे दरश के,
दिवाने आए है ।
रिम झिम ये बरस रहा पानी,
अमृत के लगे समान,
इस अमृत में भीगे पापी,
तो बन जाए इंसान,
कर दे मैया रानी कर दे,
हमपे भी उपकार,
हो कर दे मैया रानी कर दे,
हमने भी जयकारे,
जम जम के लगाए है ।
– गुरुवार स्पेशल श्री साईं अमृतवाणी
– तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश भजन लिरिक्स
– दया कर दान विद्या का हमें परमात्मा...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

