
जय माँ अम्बे
अम्बे जय जगदम्बे
चल दो माँ के दर पे
सबका संकट टलने वाला है
भक्तो की बंद किस्मत का
अब ताला खुलने वाला है
अम्बे रानी ने अपना
पावन दरबार सजाया है
ठंडी पवन का झोका
देने ये संदेशा आया है
किस्मत के मारो पर
माँ का जादू चलने वाला है
कर लो तैयारी चलने की
माँ के दर पे अब सारे
भक्तो की खातिर मैया ने
खोल दिए है भंडारे
माँ की दया का भक्तो खजाना
सब को मिलने वाला है
अपने हर एक भक्त को
मैया सारा काम बना देगी
गारंटी से माँ हम सबकी
तकलीफो को मिटा देगी
शर्मा के दुःख का सूरज
अब जल्दी ढलने वाला है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




