
Bula Lo Vrindavan Girdhari
– बुला लो वृंदावन गिरधारी ( देवी...
बुला लो वृंदावन गिरधारी,
बसा लो वृंदावन गिरधारी,
मेरी बीती उमरिया सारी,
मोह ममता ने डाला घेरा,
ना कोई सूझे रास्ता तेरा,
दीन दयाल पकड़ लो बहियाँ,
अब केवल आस तिहारी,
करुणा करो मेरे नटनागर,
जीवन की मेरे खाली गागर,
अपनी दया का सागर भर दो,
मैं आई शरण तिहारी,
दीन जान ठुकरा ना देना,
अपनी चरण कमल रज देना,
युगों युगों से खोज रही हूँ,
अब दर्शन दो गिरधारी,
– होली खेल रहे नंदलाल
– गंगा भजन
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

