
Chahe Ram Kaho Chahe Shyam Kaho
चाहे राम कहो चाहे श्याम कहो,
दोनों का मतलब एक ही है।।
श्री राम के हाथ में धनुष बाण,
और श्याम के हाथ मुरलियाँ है,
है सांवली सूरत दोनों की,
है रूप अलग छवि एक ही हैं,
श्री राम संग में जानकी जी,
और श्याम के संग में राधा है,
है अलग अलग ये नाम मगर,
वैसे शक्ति सब एक ही है,
श्री राम ने रावण मारा था,
श्री कृष्ण ने कंस पछाड़ा था,
दोनों विष्णु अवतारी है,
दोनों का करतब एक ही है,
एक कौशल्या के प्यारे है,
एक यशोदा अखियन प्यारे है,
दोनों के खेल निराले है,
दोनों जग के उजियारे है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

