
भवर में नाव है मोहन कहाँ हो तुम चले आवो Chale Aao Mohan
भवर में नाव है मोहन
कहाँ हो तुम चले आवो
प्रभु इस भक्त की अर्जी पे
थोड़ा ध्यान दें जावो
देख मैं तेरा पुजारी
तुझपे जाउँ बलिहारी
उमर जो बीती अब तक
ये भी है दया तुम्हारी
दयालु अपनी दया का
ज़रा सा मान दे जावो
डूबती नैया का तो
सदा ही श्याम सहारा
बचाते लाज हो उसका
जिसने तेरा नाम पुकारा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



