
लिया नाम जिसने भी शिवजी का मन से,
उसे भोले शंकर ने अपना बनाया,
खुले उस पे सब द्वार शिव की दया के,
जो श्रद्धा से भोले के मंदिर में आया ।
हर हर हर महादेव की जय हो,
शंकर शिव कैलाशपति की जय हो ।
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों,
शिव जी के चरणों में सर को झुकाए,
करें अपने तन मन को गंगा सा पावन,
जपें नाम शिव का भजन इनके गाएं ।
हर हर महादेव की जय हो
ये संसार है झूठी माया का बंधन,
शिवालय में मारग है मुक्ति का भक्तों,
ॐ नमः शिवाय नमो
महादेव का नाम लेने से हर दिन,
मिलेगा हमें दान शक्ति का भक्तों,
मिट्टी में मिट्टी की काया मिलेगी,
चलो आत्मा को तो कुंदन बनाएं ।
कहीं भी नहीं अंत उस की दया का,
करें वंदना उस दयालु पिता की,
हमें भी मिले छावं उसकी कृपा की,
हमें भी मिले भीख उसकी दया की,
लगाकर समाधि करें शिव का सुमिरन,
यूँ सोये हुए भाग्य अपने जगाएं ।
करें सब का कल्याण, कल्याणकारी,
भरे सबके भण्डार त्रिनेत्र धारी,
कोई उसको जग में कमी ना रहेगी,
बनेगा जो तनमन से शिव का पुजारी,
करें नाम लेकर सफल अपना जीवन,
ये अनमोल जीवन यूँही ना गवाए ।
– हाथ जोड़ कर मांगता हूं भजन
– श्री हनुमान अमृतवाणी
– माँ शेरावालिये
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

