
Chalta Rahu Teri Or Saware
चलता रहूँ तेरी और सांवरे
मेरा चलता नहीं कोई जोर सांवरे,
अठरा क्या अठरासो क्या,
अठरा हज़ार चल लूंगा,
तेरे लिये मैं सांवरिया,
कुछ भी मैं कर दूंगा,
मैं नाचू गा बन कर के मोर सांवरे,
मुझको है मालूम तू बाबा,
रुकने मुझे न देगा,
अपने सिवा किसी और के,
आगे झुकने मुझे न देगा,
तेरे पीछे रहा हु मैं दौड़ सांवरे,
चलते चलते जल्दी से,
तेरा दर्शन मिल जाये,
दर्शन पाके सांवरियां तेरा,
कला भवन खिल जाये,
तेरी प्रेमी नहीं है कमजोर सांवरे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

