
Chham Chham Nach Rahe Hanuman
जय श्री राम जय हनुमान
करके प्रभु राम का ध्यान
छमछम नाच रहे हनुमान
नाच रहे हनुमान करके
प्रभु राम का ध्यान
राम ने मोतिन की माला दी
बालाजी ने पल में तोड़ दी
प्रभु ने इसका कारण पूछा
हनुमंत ने श्री राम से बोला
जय श्री राम जय श्री राम
उनसे बोले फिर हनुमान
इसमें कहा मेरे भगवान्
प्रभु के प्रेम में मन रंग डाला
सिंदूरी सब तन रंग डाला
देख देख रघुवर मुस्काते
वीर महाबली नाच दिखाते
ऐसे है मेरे हनुमान हो कर
मगन करे गुणगान
बाला जी की छवि अति प्यारी
जिसमे रीझे अवध बिहारी
बाला राम का सेवक प्यारा
ये तो जाने है जग सारा
जिसके बल का नहीं पार है
वीरो में है वीर महान
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

