
Dil Tujhko Diya Bajrangi
दिल तुझको दिया बजरंगी
मेरा डोले जिया बजरंगी
अब हम तो है तेरे हवाले
चाहे ठुकरा दे चाहे अपना ले
प्रेम तुमसे किया बजरंगी
नैन नैनो से जब ये टकराये
अरे मिट ही गए हम तो हाय
जाने राम सिया बजरंगी दिल
तुझको दिया बजरंगी
बिन तेरे लगे सब कुछ फीका
तुझसे जीने का सीखे सलीका
तेरा सहारा दिया बजरंगी
तूने रात की निंदिया चुराई है
तू दिलबर बड़ा हरजाई
मद प्याला पीया बजरंगी
इक मिलने का दे दे तू मौका
यूँ कहता हवाओ का झोका
जले जगमग दिया बजरंगी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

