
दुनिया चले न श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ।
जब से रामायण पढ़ ली है,
एक बात मैंने समझ ली है,
रावण मरे ना श्री राम के बिना,
लंका जले ना हनुमान के बिना ।
लक्ष्मण का बचना मुश्किल था,
कौन बूटी लाने के काबिल था,
लक्ष्मण बचे ना श्री राम के बिना,
बूटी मिले ना हनुमान के बिना ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

