
दुनिया में तेरा है बड़ा नाम Duniya Me Tera Hai Bada Naam
दुनिया में तेरा है बड़ा नाम
आज मुझे भी तुझ से, पड़ गया काम
मेरी बिनती सुने तो जानूं (2)
मानूं तुझे मैं राम
राम नहीं तो कर दूँगा सारे
जग में तुझे बदनाम
मैं नहीं कहता, कहते हैं सारे
तूने बनाये, चाँद सितारे
तू दुःख दूर करे तो मेरे
मेरी बिगड़ी बनाये तो तेरे
गुण गाऊँ सुबह-ओ -शाम
साथी जगत में, बस इक अपना
इस जीवन का, आखिरी सपना
वह भी तोड़ के दाता ना ले
यूँ मुंह मोड़ के दाता ना ले
सर पे तू ये इलज़ाम
मजबूरी तेरे, दर पे ले आयी
आशा की मैंने, ज्योत जगाई
ओ मन की बुझती ज्योत जगा दे
मेरी टूटी आस बंधा दे
आया मैं तेरे धाम
हो राम (2)
गीत: दुनिया में तेरा है बड़ा नाम
फिल्म: लोफर (1973)
गायक: महेंद्र कपूर
संगीतकार: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
गीतकार: आनंद बक्शी
कलाकार: ओम प्रकाश, धर्मेंद्र
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


