
Ghar Mein Mere Lakshmi Padhariye Ri Maa
कारज मेरे बिगड़े सांवरिये री माँ
घर में मेरे लक्ष्मी पधारिये री माँ
कई जन्मो तै भूखा सूं मैं कृपा तेरी का
तेरी पूजा काम मेरे माँ शाम सवेरी का
दास नै ना अपने बिसारिये री माँ
कुटिया में मेरे मात वास तेरा हो
मनवा के मंदिर में प्रकाश तेरा हो
मैली मेरी किस्मत निखारिये री माँ
तेरे बिना लक्ष्मी मैया सुख नहीं हो
तेरे बिना लक्ष्मी दूर मेरा दुःख नहीं हो
डगमग डोले नैया पार तारिये री माँ
धुप दीप ध्वजा नारियल चुनरी ल्याया री
छोटा सा दरबार तेरा आज सजाया री
शीश कमल सिंह बेटे का पुचकारिये री माँ
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
