
गिर की भवानी हाँ कि दवना गिर की भवानी हाँ ॥
गिर की भवानी हाँ कि दवना गिर की भवानी हाँ , कि दवना ॥
तोहे सुमरु मैं गिर की भवानी, जोत मे जोत जलाई राम ।। 2 ।।
तेर खप्पर में अष्ट भरो है, जोत जले आसमानी हाँ ।। कि दवना ।।
महादेव ने पैदा किनी, हनुमान ने मानी राम ।। 2 ।।
अर्जुन पण्डा बोये जवारे , भीम चढ़ाये जल पानी हाँ ।। कि दवना।।
तुलसीदास आशा रघुवर की, हरी चरण चितलाई राम ।। 2 ।।
हरी चरण में ध्यान लगावे , भवसागर तर जाई हाँ ।। कि दवना।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


