
Hath Jod Kar Mangta Hu Aisa Ho Janam
हाथ जोड़ कर मांगता हूं ऐसा हो जनम ।
तेरे नाम से शुरू तेरे नाम पे खत्म ।।
तेरे चलते बनी मेरी पहचान सावरे,
वरना गली गली में घूमते, हम बनके बावरे ।
तेरी रहो में उठेगा जो मेरा हर कदम,
जाने अनजाने में ऐसा एक काम हो गया,
मेरी जिंदगी का मालिक मेरा श्याम हो गया ।
वरना इतने भी बुरे न थे अपने करम,
कैसे भूलू करी जो तूने मेहरबानियां,
इक अनजाने के वास्ते, क्या क्या नही किया ।
श्याम गायेगा गुण जब तक तेरे दम में हे दम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

