
Hey Sharde Maa Lyrics in Hindi / English
( भजन
– हे शारदे माँ...
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ ।
तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे,
हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे,
हम है अकेले, हम है अधूरे,
तेरी शरण मे, हमें प्यार दे माँ ।
मुनियों ने समझी, गुणियों ने जानी,
वेदों की भाषा, पुराणों की बानी,
हम भी तो समझें, हम भी तो जानें,
विद्या का हमको, अधिकार दे माँ ।
तु श्वेतवर्णी, कमल पे बिराजे,
हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे,
मन से हमारे, मिटा दे अंधेरे,
हमको उजालों का, संसार दे माँ ।
– कृष्णं वंदे जगद्गुरुम भजन गीत
– सुबह की प्रार्थना
– तेरी गोद में सर है मैया...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


