
( भजन
– जय गणेश जय...
जय गणेश जय गणेश
जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ।
एक दंत दयावंत,
चार भुजा धारी,
माथे पर तिलक सोहे,
मूसे की सवारी ।
पान चढ़े फूल चढ़े,
और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे,
संत करे सेवा ।
अंधन को आंख देत,
कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत,
निर्धन को माया ।
सूर श्याम शरण आए,
सफल कीजे सेवा,
दीनन की लाज रखो,
शंभु सुतकारी,
कामना को पूर्ण करो,
जाऊं बलिहारी ।
– एक आस तुम्हारी है विश्वास तुम्हारा है भजन
– काला काला कहे गुजरी भजन लिरिक्स
– शिव कैलाशों के वासी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

